रियाजुद्दीन
नवाबगंज,गोडा।ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का अनमोल चिराग रौशन किए हुए सिराज मेमोरियल पब्लिक स्कूल होलापुर काजी का वार्षिकोत्सव उत्साह पूर्वक मनाया गया। मालिके कायनात के जिक्र से कार्यक्रम का शानदार आगाज हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ समाज सेवी चिंतामणि तिवारी ने ग्रामीण क्षेत्र में व्यवस्थात्मक और मजबूत शिक्षण संस्थान संचालित करने पर विद्यालय प्रबंधन तंत्र की सराहना की। वरिष्ठ पत्रकार राकेश सिंह ने बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में मजबूत आधार प्रदान करने वाले शिक्षण संस्थान सिराज मेमोरियल पब्लिक स्कूल के व्यवस्थात्मक, गुणवत्तापूर्ण, शिक्षण व्यवस्था की सराहनी की। वहीं अभिभावकों से अपने बच्चों के मजबूत आधार के लिए सिराज मेमोरियल जैसे शिक्षण संस्थान को चुनने का आग्रह किया।

कार्यक्रम का संचालन राकेश तिवारी ने किया। ऐनुअल फन्शन मे प्रोग्राम के अनुसार परिधान में रंग-बिरंगे बच्चे आसमान से उतरे हुए सितारे प्रतीत हो रहे थे। बच्चों ने अपने हुनर से भरपूर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति स्वागत गीत, नृत्य, देश भक्ति, एकल नृत्य, ग्रुप डांस, कव्वाली, नाटक पेश कर अभिभावकों का दिल जीत लिया। झिलमिल रोशनी में बच्चों की रंगारंग प्रस्तुति देख अभिभावक और अतिथि गदगद हो उठे। विद्यालय प्रधानाचार्य अफजाल उस्मानी ने कार्यक्रम में आये अतिथियो का स्वागत और विद्यालय सरपरस्त अलीम प्रधान ने सभी अतिथियों और अभिभावको का शुक्रिया अदा किया।

विद्यालय परिवार को इन हस्तियों का मिला आशीर्वाद
विद्यालय के वार्षिकोत्सव मे क्षेत्र के महत्वपूर्ण व्यक्तित्व ने पहुंचकर विद्यालय परिवार और बच्चों को अपना अमूल्य आशीर्वाद प्रदान किया। उसमें भगवती प्रसाद पूर्व प्रधान, सुरेंद्र सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख, प्रधान दुर्गा प्रसाद यादव, एस एम आई एजुकेशनल ग्रुप से मुबारक अली, वरिष्ठ समाज सेवी मोहम्मद अयाज भोलू भाई, बीडीसी तबरेज उल हक उर्फ चांद उस्मानी, जकी उस्मानी शाहपुर, डॉक्टर अनीश, विजय पासवान सपा नेता, अकरम कोटेदार, पूर्व विधायक बाबूलाल प्रतिनिधि सूरज कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
अध्यापकों ने सजाया बच्चों ने बांधा समां
विद्यालय के वार्षिकोत्सव में चार चाँद लगाने के लिए विद्यालय की अध्यापिकाओं मे हुमैरा उस्मानी, लाइबा उस्मानी, रुखसार, छवि, निधि, श्वेता पांडे, सारा, फातिमा, का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं बच्चों में पूजा निषाद, सूफिया, गौसिया, फिजा, शहरीन, इरम, रोजी, अरशद, अजमल, साकिब, राहुल निषाद और ताबिश ने कार्यक्रम में शमा बांध दिया।

