गोण्डा।अखिल भारतीय पत्रकार संघ का जिलाध्यक्ष रईस अहमद को बनाया गया,संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी में भी गोंडा को स्थान मिला है पवन जायसवाल को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। अखिल भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेषमणि त्रिपाठी द्वारा पहली सूची जारी की गई है,जिसमें प्रदेश अध्यक्ष कपिल देव तिवारी को बनाया गया है, साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी का गठन कर कुछ जिलों को भी जिम्मेदारी दी गई है जिसमें प्रयागराज, प्रतापगढ़, बस्ती, देवरिया सहित कई जिलों के जिलाध्यक्ष व पदाधिकारियों का चयन किया गया है।
इसी क्रम में गोण्डा से राकेश सिंह को जिला संरक्षक बनाया गया, महामंत्री विनीत श्रीवास्तव, संगठन मंत्री जिताऊ राम मौर्य, जिला उपाध्यक्ष संजय प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष रेहान रजा शाह, विधिक सलाहकार एवं प्रवक्ता अतुल श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी पंकज कुमार भारतीय, जिला सचिव महबूब अहमद, सह संगठन मंत्री सरोज मौर्य, जिला सचिव शिवनंदन यादव को बनाया गया है। रईस अहमद के जिलाध्यक्ष बनने से पत्रकारों में हर्ष की लहर है। एक दूसरे को पत्रकार आपस में बधाई दे रहे हैं बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से सरवन कुमार, इमरान अहमद, हंसराज शर्मा, शोएब अख्तर, काली प्रसाद उपाध्याय, विजय गुप्ता, सुनील गौड़, राकेश सिंह, मुख्तार अली, अशोक पाल, आफताब आलम, महफूज आलम, अनिरुद्ध सिंह, लवकुश कुमार, अजय कुमार श्रीवास्तव, रामजन्म तिवारी, जावेद अहमद, नोमान अंसारी, महेंद्र यादव, सुशील कुमार पांडे, मनीष गोस्वामी, महेश गोस्वामी, संतोष कुमार कोहली आदि कई दर्जन पत्रकार शामिल रहे।

