गोण्डा।बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती को लेकर भाजपा पिछड़ा व दलितों को साधने के लिए जगह जगह कार्यक्रम कर विपक्ष पर हमलावर हो रही है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बाराबंकी से आए भाजपा के जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य व क्षेत्रीय मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी उर्फ मुन्ना भईया का जोरदार तरीकें से स्वागत किया। कार्यक्रम में बाबा साहब के संविधान व नीतियों पर प्रकाश डाला गया।

शुक्रवार को इटियाथोक ब्लाक के सभागार में हुई बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती को लेकर क्षेत्रीय विधायक विनय द्विवेदी ने कहा की देश के हर क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है। उन्होंने बताया कि 2014 से पहले की सरकारों ने देश को सिर्फ छलने का काम किया। लेकिन देश में लगातार तीन बार मोदी की सरकार व प्रदेश में दो बार योगी की सरकार ने आज देश व प्रदेश को उच्च स्थान पर ला दिया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में शिक्षण संस्थानों की हालत दयनीय बनी रही। लेकिन भाजपा की सरकार आते ही शिक्षण संस्थानों की तस्वीर ही बदल गई। आज हर क्षेत्र में लोगों को बेहतर शिक्षा मिल रही है। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी बाबा साहब के आदर्शों पर चल रही है। क्योंकि बाबा साहब ने दबे कुचले व हर समाज के लोगों को शिक्षा से जोड़ा था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अरविंद मौर्या ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने सर्व समाज के लिए शिक्षा की अलख जगाई थी। इसी तरह भारतीय जनता पार्टी भी उनके पद चिन्हों पर चल हर समाज को साथ लेकर चलने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर क्षेत्र में विकास की गंगा बहा रही है। फिर चाहे वो कृषि क्षेत्र हो या मत्स्य क्षेत्र। इसके अलावा भाजपा ने हमेशा से पिछड़े व दलित समाज को ऊपर उठाने का काम किया। कार्यक्रम में नीरज मौर्या, बजरंगी तिवारी समेत तमाम भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

