नवाबगंज,गोंडा।कोतवाल के अभद्र व्यवहार से थाना और ब्लॉक कर्मियों में ठन गयी। मामला इतना आगे बढ़ गया कि ब्लॉक कमी अपने अधिकारियों के नेतृत्व में अपने परिसर में ही धरने पर बैठ गए।

प्रकरण मे एडीओ पंचायत नंद कुमार ने आरोप लगाया है कि कोतवाल निर्भय नरायन सिंह ने बुधवार की देर शाम मुझे फोन कर अपशब्दों का प्रयोग किया। साथ ही खंड विकास अधिकारी को भी गाली दी। इतना ही नहीं खंड विकास कार्यालय पर मौजूद चौकीदार को भी मारने के लिए दौडा लिया। खंड विकास कार्यालय पर शुक्रवार को मतगणना होनी है। एडीओ पंचायत के साथ हुई अभद्रता से नाराज कर्मचारी गुरुवार की सुबह 10 बजे ब्लाक परिसर में धरने पर बैठ गये और एसएचओ एवं पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जब इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को हुई तो उप जिलाधिकारी तरबगंज विशाल कुमार मौके पर पंहुचे और कर्मचारियों से ज्ञापन लेकर धरना समाप्त करा दिया। वहीं ब्लाक कर्मचारियों की मांग है कि एसएचओ के विरूद्ध हरिजन एक्ट का मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें निलंबित किया जाए।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पूरी नही हुई तो 22 फरवरी से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जायेगा। इस दौरान खंड विकास अधिकारी विजयकांत मिश्रा, सचिव अमित पटेल, शुभम सिंह, पप्पू सिंह यादव, कमलेंदर पांडे, राजेंद्र चौहान, गंगा निषाद, फूलचंद, पवन कुमार सहित दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे।

