गोंडा।गौरा विधानसभा में PDA पर चर्चा कार्यक्रम ग्राम पंचायत रसूलपुर खान के ददरा पासी डीह में रामू पासवान और अजय पासवान द्वारा आयोजित किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के रईस अहमद ने सम्बोधित करते हुए 2012 से 2017 तक अखिलेश यादव द्वारा किये गए कार्यो को बताया।उनके द्वारा 102 एम्बुलेंस समाजवादी पेंशन 108 नम्बर एम्बुलेंस एवं लैपटॉप वितरण,कन्या विद्या धन योजना,शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक बनाये जाने पर विस्तृत चर्चा किया।बाबा साहब के जीवनी पर प्रकाश डाला और बाबा साहब के बनाये हुए संविधान की रक्षा एवं 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर आयोजक रामू पासवान,अजय पासवान,सन्त राम वर्मा,डॉ अब्दुल रशीद,राम राज पासवान,अब्दुल रउफ,मुन्ना लाल चैहान,अनिल प्रजापति,इनामुल्लाह,करन यादव,उमेश पासवान,शेर अली,आशिक़ अली,तिलक राम गौतम,सुखारी चौहान,कृष्ण मोहन,क़ाज़ी इंज़माम,क़ाज़ी आसिफ,अमित प्रजापति,वीरू दादा,रियाज़ अहमद,नौशाद शाह,अहमद रज़ा,पिंटू पासवान,शमसाद,राजा बाबू,राम बहादुर वर्मा,शिव कुमार पासवान आदि सैकड़ो लोग माजूद रहे।


