गोण्डा।बेलसर ब्लॉक के माधवपुर ग्राम पंचायत के गजाधर पुरवा में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तीसरे दिन हवन पूजन कराया गया। कार्यक्रम के दौरान अयोध्या से आए आचार्यो ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न कराया।
आचार्य दुर्गा, आचार्य अमित पांडे, आचार्य अभिषेक, आचार्य शिवम व आचार्य सूरज के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने आहुति दी और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में संस्थापक बालक राम तिवारी सहित विद्या भूषण तिवारी, विद्या सागर तिवारी, अतुल शुक्ला, माधवराज तिवारी, ईश्वर दत्त ओझा, मिंटू ओझा व केदार नाथ तिवारी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

