गोंडा।नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत 48 घंटे के अंदर तीन मंदिरों में चोरी करने वाले गेरुआ धारी चोर की तलाश में पुलिस जुटी है। बीते दो-तीन दिन पहले सेमरा पुलिस चौकी अंतर्गत खैरा मंदिर के पास कमलासिनी मंदिर में एक गेरुआ धारी युवक बाइक से आया और मंदिर के अंदर घुस गया। 5 मिनट तक मंदिर के अंदर रहा और फिर वापस चला गया। इससे पूर्व मंदिर पर पूजा करने वाले गेरुआ धारी युवक पूजा करके आरतीदानी,घटी व पूजा सामग्री,दानपात्र में रखे पैसे मंदिर में रखा हुआ था। कुछ देर के बाद मंदिर में पूजा करने वाला युवक गया तो देखा सब गायब था।
पास में लगी सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया तो भगवाधारी युवक सामने आ गया और उसके बाइक का नंबर भी दिखाई पड़ा। किसी ने बताया की रानी बाजार के सोनार गली में भी एक मंदिर में गेरुवाधारी द्वारा घंटी घड़ियाल, आरती दानी, ताम्रपट चोरी कर लिया है। यहां भी सीसी टीवी फुटेज में वही व्यक्ति दिखाई पड़ा जो कमलासनी मंदिर में चोरी किया था। इस चोर के बारे में जानकारी की ही जा रही थी तभी दूसरे दिन शंकर होटल के सामने रानी बाजार में एक मंदिर से घंटी आरती और पूजा पात्र चोरी गया था। सभी जगह की सीसीटीवी फुटेज को खंगाल गया तो गेरुआ धारी युवक ही सब जगह दिखाई पड़ा।
उसके बाइक नंबर का जब परिवहन विभाग से जानकारी की गई तो वह बाइक पुष्पेंद्र पांडे पुत्र उमानाथ पांडे निवासी रोहवा मछली गांव कोतवाली देहात निकला। लोगों से जानकारी मिली कि यह युवक मंदिरों में ही चोरी करता है। वर्ष 2022 में धानेपुर में भी इसके विरुद्ध घंटा चोरी का मुकदमा लिखा गया था,जेल भी गया था। पुलिस सक्रिय होकर पुष्पेंद्र की तलाश कर रही है।

