नवाबगंज,गोंडा।स्थानीय थाना क्षेत्र के 2 गांवों में 3 अलग-अलग घरों में बेखौफ चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देने में सफल रहे। सूचना पर पंहुची पुलिस ने जांच पड़ताल कर रही है। पीड़ितों ने स्थानीय थाने पर तहरीर दी है।

लौव्वाबीरपुर गांव के सिंगाराय पुरवा निवासी शीतला प्रसाद यादव ने बताया कि गुरुवार की भोर में करीब 2 बजे घर के पीछे से घुसे चोर घर में रखी दो संदूक खेत में उठा ले गये। शीतला के नाती सत्यम (9) ने बताया कि उसने 4 लोगों को पीछे खेत में देखा था।चोरी की इस घटना में 6 जोड़ी पायल,पाव जेब,नथुनी,4 जोड़ी बिछिया,2 नाक की कील,1 मटर माला,कान का झाला सहित
11 हजार रुपए चोरों ने पार कर दिये।गांव के ही राम गोविंद यादव ने बताया कि उनके घर में छत के रास्ते घुसे चोर 14 हजार नगद, 1 टप्स,1 नाक की कील और कुछ चांदी के जेवर चुरा ले गये हैं। वहीं बगल के गांव जलालपुर के निवासी रामनाथ यादव ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब 4 बजे छत के रास्ते घर में घुसे चोर,4 सोने की अंगूठी,1चेन,3 मटर माला,तीन जोड़ी पायल,करधन,चांदी का बरेसलेट,2 जोड़ी झुमकी,माथे की बिंदिया पावजेब और 12000 रुपये नगद चुरा ले गये। एक ही रात में 3 घरों में ताबड़तोड़ चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर चोरों ने जहां अपने निर्भय होने का सबूत दे दिया वहीं रात्रि में ही इतनी बड़ी घटना की सूचना मिलने के बाद सुबह मौके पर पंहुची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
प्रभारी निरीक्षक निर्भय नरायन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जायेगा।

