कर्नलगंज,गोण्डा।एलएनटी कंपनी ने पर्यावरण संवर्धन व संतुलन हेतु वृहद पौधारोपण का अभियान चलाया है। ‘एक पेड़ मां के नाम’ के इस अभियान को गति देने के उद्देश्य से क्षेत्रधिकारी कर्नलगंज उमेश्वर प्रभात सिंह ने ग्राम पंचायत कचनापुर (गोकुल पुरवा) पहुंचकर पौधरोपण अभियान में हिस्सा लिया। और ग्रामीणों को वृक्षों उपयोगिता व मानव जीवन में वृक्षों के योगदान की जानकारी दी। धरती को हरा-भरा रखने के लिये लोगों से ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण का आह्वान किया।
इस दौरान एलएनटी कंपनी की टीम ने गांव के किसान देवेंद्र कुमार सिंह की जमीन में 1000 पौधरोपण किया। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक तहसील क्षेत्र में निःशुल्क रूप से पचास हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। कचनापुर में पौधरोपण के पुनीत कार्य में विशेष योगदान देने वालों में क्षेत्रधिकारी कर्नलगंज उमेश्वर प्रभात सिंह,प्रोजेक्ट मैनेजर सुनील कुमार (टीसी),पीएम मनोज कुमार,प्रकाश सिंह (सेफ्टी) शामिल रहे।
इस अवसर पर विजय कुमार सिंह,देवेन्द्र कुमार सिंह,महेश कुमार,सुरेंद्र कुमार,शीतला,आदर्श सिंह,फूलचंद्र,गुलाब चंद्र सहित अन्य लोगों ने दो-दो पौधा लगाने का संकल्प लिया है।

