गोण्डा।नगर कोतवाली अन्तर्गत गोंडा-लखनऊ राजमार्ग पर एससीपीएम पुलिस चौकी के सामने शुक्रवार की भोर में एक डीसीएम और बाइक की टक्कर हो गई। बाइक सवार युवक घायल हो गया। जिसे एससीपीएम चौकी इंचार्ज बलराम सिंह ने इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई।
युवक बाराबंकी जिले के थाना देवा क्षेत्र के मचौटी करौंदा निवासी 22 वर्षीय सुभाष कुमार पुत्र दयाराम पुलिस भर्ती की परीक्षा देने बाइक से जिले के शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कालेज आ रहा था। जिस की शुक्रवार की भोर में गोण्डा- लखनऊ मार्ग पर एससीपीएम पुलिस चौकी के सामने एक डीसीएम से टक्कर हो गई। जिसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। मृतक युवक के पिता दयाराम ने बताया कि उस के दो पुत्र थे जिसमें सुभाष बड़ा था और छोटा पुत्र चन्द्रशेखर है। जो पीसीएस की तैयारी इलाहाबाद में कर रहा है। मृतक सुभाष कुमार पिछले दो वर्षों से पुलिस भर्ती की परीक्षा की तैयारी कर रहा था। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाठक ने बताया कि दुर्घटना में युवक की मौत की सूचना मिली है।परिजनों को सूचित किया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।

