औरैया,बेला।स्थानीय थाना क्षेत्र के गाँव पुरवा भीखे निवासी 45 वर्षीय किसान बाबूराम पुत्र त्रिलोकी प्रसाद मंगलवार सुबह लगभग 5 बजे अपने घर से अपने खेत पर धान की फ़सल में पानी लगाने गया था। परिजनों के मुताबिक सुबह 6:30 पर किसान के खेत में सांड आ गया। जिसे भगाते समय सांड ने पलट कर पीछा किया जिसे देख किसान डर गया और पानी भरे गड्ढे में फिसल कर गिर गया। गड्ढे में डूबने से किसान की मौत हो गयी। कुछ देर बाद खेतों की तरफ गये ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। किसान के शव को ग्रामीणों की मदद से निकालकर उसके घर पहुंचाया गया।

ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी पंकज मिश्रा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। और उच्च अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी बिधूना अशोक कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरैया भेजा। क्षेत्राधिकारी बिधूना अशोक कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहसीलदार बिधूना को भी सूचना दी गयी है।

