वीरेंद्र सिंह सेंगर
अजीतमल,औरैया।डीएम डा० इंद्रमणि त्रिपाठी ने विकासखंड अजीतमल की ग्राम पंचायत गोपालपुर निवासी विपिन चन्द्र दूबे पुत्र बाबूराम दूबे ने 7 एकड़ जमीन पर औषधीय खेती करते हैं। डीएम ने इन खेतों में औषधीय व फलदार (बागवानी) का निरीक्षण कर पौधरोपण किया।उन्होंने कहा कि पौधरोपण से वातावरण संतुलन के साथ-साथ फलदार होने के कारण इससे किसानों की आय बढ़ने के साथ साथ औषधीय पौधों से जरूरतमंदों को औषधियाँ भी आसानी से मिलेंगी।
जिला उद्यान अधिकारी अनूप कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि श्री दूबे अपनी बागवानी में किन्नू,अमरुद,नींबू,आम,सेब,कटहल,नारियल,चीकू,आड़ू के साथ-साथ औषधीय पौधों में अमलतास,लाल चंदन,अर्जुन आदि पौधे भी रोपित किए हैं।जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि बागवानी योजना के तहत उद्यान विभाग ने कृषि सिंचाई का लाभ दिया है।जिससे पौधों के विकास की गुणवत्ता अच्छी होने के साथ-साथ फसल भी अच्छी हो।और इनकी आय में बढ़ोतरी हो।इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय,उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी हिमांशु रंजन श्रीवास्तव,जिला पंचायत सदस्य सोनू सेंगर,उद्यान विभाग के इंस्पेक्टर अमित कुमार देवेंद्र व आसपास के ग्रामीण मौजूद रहे।

