औरैया।मेरठ,उत्तराखंड और मुंबई हत्याकांड जैसा मामला औरैया में सामने आया है। यहां का हत्याकांड अभी ठंडा ही नहीं हुआ था कि औरैया जिले से सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाने वाली पत्नी की एक और दिल दहला देने वाली कहानी सामने आई है। पत्नी शादी के 15 दिन बाद ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश की और 2 लाख रुपये की सुपारी देकर पति को मौत के घाट उतरोवा दिया। पुलिस मामले की छानबीन करने के बाद हत्यारोपी पत्नी और उसके प्रेमी को हिरासत में लिया है।
प्रकरण औरैया जिले के सहार थाने का है। पुलिस को सूचना मिली कि एक घायल व्यक्ति खेत में पड़ा तड़प रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दिलीप को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो कई राज खुलते गए और कातिल भी कोई और नहीं बल्कि मृत युवक की नई नवेली दुल्हन प्रगति निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक युवक की पत्नी प्रगति और प्रेमी बबलू यादव के बीच प्रेम संबंध था। पति दोनों के बीच रोड़ा था इसलिए पति को रास्ते से हटाने के लिए पति को मौत के घाट उतारने की सुपारी दे दी। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूंछतांछ कर रही है।

