औरैया,बेला।स्थानीय थाना क्षेत्र में बीते कुछ दिन पूर्व महिला के साथ हुई लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीनों शातिर लुटेरों को बेला पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।
पुलिस अधीक्षक औरैया चारू निगम के निर्देश पर जिले में अपराधों की रोकथाम के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग अभियान में 27 अगस्त की रात्रि 10 बजे प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बेला दिवियापुर मार्ग पर नीमहार मोड़ के पास पुलिस बल के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक बाइक पर तीन व्यक्ति सवार होकर जा रहें थे। पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा पुलिस को देखकर वह भागने लगे। भागते हुए तीनों व्यक्तियों को पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ पर इनकी पहचान जानू उर्फ हिमांशु पुत्र अरविंद, प्रिंस पुत्र रामविलास व रजत पुत्र कमलेश निवासी परसे पुरवा थाना बेला निवासी है। पूछताछ में पता चला कुछ दिन पूर्व बिधूना में दिव्यांग व्यक्ति से मोबाइल की लूट की घटना को अंजाम दिया था। और मोबाइल के साथ 6200 रुपए इनके पास से बरामद हुए कड़ाई से पूछताछ में बताया कि 17 अगस्त को बिधूना से बेला की तरफ आ रही आटो मे बैठी महिला का पर्स को कैथावा मोड़ के पास अंजाम दिया था। जिसमें बीस हजार रुपए और कुछ कागजात थे। रुपए आपस में बांट लिए कागजात फेंक दिए थे। पीड़िता महिला शशि लता पत्नी मृदुल कुमार जबाहर नगर जनपद कन्नौज की निवासी थी। जिन्होंने थाना बेला में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था। पत्र में लिखा था कि एक बाइक पर तीन व्यक्ति सवार थे। जिनमें एक व्यक्ति हाफ पैंट पहने हुए था। प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलास कर रही थी। 27 अगस्त को चेकिंग के दौरान पुलिस को कामयाबी मिली। क्षेत्राधिकारी बिधूना भरत पासवान ने बताया कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाल जा रहा है। पकड़े गए अपराधियों पर पुलिस कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय रवाना किया है।

