वीरेंद्र सिंह सेंगर
अजीतमल,औरैया।सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ व उनके अधीनस्थ प्रदेश भर में महिला सशक्ति करण अभियान चलाया जाता है।जिससे महिलाएं व बेटियों को प्रोत्साहित करने का कार्य किया जा रहा है। वहीं सूबे की पुलिसिया तानाशाही व मनमानी से परेशान एक पीड़िता नाबालिक छात्रा ने प्रदेश के जिम्मेदारों को लिखित शिकायत पत्र देते हुये न्याय की गुहार लगाई है।
मामला औरैया जनपद की अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में एक नाबालिक छात्रा अपने माता-पिता के साथ शादी कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। जहाँ पर नाबालिक छात्रा से उसके मुहल्ला निवासी देवानन्द पुत्र सुघर सिंह ने अश्लील हरकत करते हुये उसका दुप्पटा खींच लिया।जब छात्रा ने तेज आवाज से विरोध किया तो छात्रा के माता पिता भी पहुंच गए। अपनी पुत्री के साथ अश्लील हरकत करने का विरोध किया तो उक्त आरोपी देवानन्द के साथ विनय कुमार पुत्र महादेव प्रसाद,सुघर सिंह पुत्र फुंदीलाल निवासीगण शास्त्री नगर बाबरपुर थाना अजीतमल जिला औरैया ने एकराय होकर छात्रा सहित उसके माता व पिता जी को भीड़भाड़ में सामूहिक रूप से माँ बहन की गंद-गंदी गालीगलौज करते हुये मारा-पीटा और उसकी लज्जा भंग करने का प्रयास किया है।
उक्त मारपीट में छात्रा सहित उसकी माँ को गंभीर चोटें लगने पर पीड़िता छात्रा के बाप ने स्थानीय पुलिस को लिखित शिकायत देकर कानूनी कार्यवाही कराने की मांग की है। पीड़िता छात्रा व उसकी माँ को स्वास्थ केन्द्र अजीतमल ले जाया गया जहाँ पर दोनों की चोटों का उपचार/मेडिकल किया गया एवं थाना अजीतमल जिला औरैया में एन.सी.आर. धारा 323,504 दर्ज कर लिया है। जबकि उपरोक्त घटना में पीड़िता नाबालिंग छात्रा सहित उसकी माँ के साथ हुई छोड़छाड़ व मारपीट की घटना का बीडियो को अनदेखा कर आरोपियों को मामूली शान्ति भंग करने जैसी धारा 151, 116, 107 में जमानत दे दी है, जिससे उपरोक्त आरोपीगणों के हौसले इतने बुलंद हैकि वह आये दिन पीड़ित छात्रा का अपहरण कर उसको बेज्जत करने व उसके परिजनों को झूंठे बलात्कार जैसे संगीन मुकदमा लिखाकर जेल भेजनें अथवा उनकी हत्या करने की धमकी दे रहे है।
आरोपियों की धमकी से भयभीत पीड़िता छात्रा के परिजनों ने अपना पुश्तैनी मकान को खाली करके अन्य जगह पर रहने के लिये मजबूर हो गये है,पीड़िता छात्रा व उसके परिजनों ने पुलिस अधीक्षक औरैया चारु निगम सहित सीएम को पत्र भेजा है।

