गुलाम जीलानी बेग
सादुल्लाह नगर,बलरामपुर।रेहरा बाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

शिविर में जिला मुख्यालय से आये साइकियाट्रिक नर्स दिलीप कुमार एम एंड ई आफिसर नासिर खान,डेंटल हाईजिनिस्ट डाक्टर कुसुम, ज़ाकिर हुसैन, डाक्टर के डी गौतम ने शिविर में आए हुए मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक सुझाव व दवाएं दी। डेंटल हाईजिनिस्ट डाक्टर कुसुम द्वारा ४५मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें २३ दांत रोग से ग्रस्त मरीज़ पाए गए। गंभीर मानसिक रोग से ग्रस्त ११मरीज पाए गए। सामान्य मानसिक विकार के २८ मरीज पाए गए सभी मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक सुझाव दिया गया।इस अवसर पर बीपीएम शैलेन्द्र यादव, बीसीपीएम अरूण चौधरी,वी पी सिंह,आदि मौजूद रहे।

