गोंडा।मंगलवार को महाराजा देवी बक्स सिंह इंटर कॉलेज बेलसर में संचालित यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 सकुशल संचालित हो रही है।केंद्र व्यवस्थापक अजीत सिंह ने बताया कि प्रथम पाली में हाई स्कूल गणित विषय की परीक्षा में कुल पंजीकृत 322 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 305 परीक्षार्थी उपस्थित मिले।17 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गये।इसी प्रकार इंटरमीडिएट परिधान रचना एवं सजा विषय में कुल पंजीकृत 61 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 59 परीक्षार्थी उपस्थित मिले।दो परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
द्वितीय बेला में इंटरमीडिएट गृह विज्ञान परीक्षा में कुल पंजीकृत 31 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 29 परीक्षार्थी उपस्थिति और 2 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे।इसी के साथ कॉमर्स विषय में पंजीकृत कुल एक परीक्षार्थी केंद्र पर उपस्थित रहा।इस दौरान हाई स्कूल गणित परीक्षा में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रेमचंद यादव ने केंद्र का दौरा किया।उन्होंने विद्यालय की पेयजल,प्रकाश व अन्य व्यवस्थाओं को भी देखा।परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट अनिल कुमार वर्मा के साथ अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक साधना सिंह मौजूद रहीं।

