इक़बाल शाह
गोण्डा।जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब मंगलवार एंटीकरप्शन की टीम ने सीएमओ दफ्तर पहुंच वहां तैनात एक बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम की इस कार्यवाही से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया।
मंगलवार को बाबू ईश्वर शरण जिला अस्पताल में स्थित सीएमओ दफ्तर में एंटीकरप्शन की टीम ने वहां पहुंच दफ्तर में काम कर रहे वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात बाबू धर्मेश कुमार राय को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। बताया जाता है कि दफ्तर में तैनात आजमगढ़ के तहबतपुर थाना क्षेत्र के ढढनी गांव खे निवासी धर्मेश राय सीएमओ आफिस में वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात है। बताया जाता है कि उक्त बाबू ने कोतवाली देहात क्षेत्र के एक पीड़ित व्यक्ति से चिकित्सा प्रतिपूर्ति के नाम पर पैसों की मांग कर रहा था। जिससे तंग आकर पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटीकरप्शन देवीपाटन मंडल की टीम से किया। जिसको लेकर टीम के निरीक्षक धनंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार सीएमओ दफ्तर पहुंच उक्त बाबू को पांच हजार रुपए के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम ने उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर उसे अपने साथ लेकर कोतवाली नगर पहुंची। जहां उक्त आरोपी पर मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही की गई। नगर कोतवाल ने बताया कि टीम के द्वारा उक्त आरोपी पर कार्यवाही की जा रही है।

