बेलसर,गोंडा।बेलसर-तरबगंज मार्ग पर सोमवार देर रात को सड़क दुघर्टना में बाइक सवार बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। वही बाइक चालक मृतक का नाती घायल हो गया। जिसका इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा है।स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
तरबगंज थाना के खडौरा निवासी छोटे अपने नाती धर्मेन्द्र के साथ अपने रिश्तेदार के यहां रामपुर टेंगरहा बाइक से गए हुए थे। वापस लौटते समय सोमवार देर रात दस बजे बेलसर-तरबगंज मार्ग पर देवरदा गांव जाने मार्ग के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग किसान छोटे की मौके पर ही मौत हो गई। वही नाती धर्मेन्द्र घायल हो गया।जिसे एंबुलेंस से सीएचसी बेलसर ले गए जहां चिकित्सक ने इलाज कर मेडिकल कालेज गोंडा रेफर कर दिया।जहां घायल धर्मेन्द्र का इलाज चल रहा है।प्रभारी निरीक्षक समशेर बहादुर सिंह ने कहा कि मृतक के पुत्र ने तहरीर दिया है।अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा किया गया है।वही मृतक के स्वजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है।मृतक के चार पुत्र है।

