औरैया।बेला थाना क्षेत्र के बेला कानपुर मार्ग पर एस एस विद्यापीठ के सामने तेज रफ्तार अज्ञात आटो ने बाइक सवार को टक्कर मारी जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया रोड पर जा रहे राहगीरों ने 108 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस को बुलाया और घायल को सीएचसी सहार भेज दिया।
घायल की पहचान बंटू पुत्र पप्पू निवासी बड़ेराहार थाना बेला जनपद औरैया का बताया गया वह अपने घर बड़ेराहार से रसूलाबाद बाइक द्वारा जा रहा था बेला से निकलते बेला कानपुर मार्ग पर एस एस विद्यापीठ के पास आज्ञातर ऑटो ने टक्कर मार दी और चालक आटो समेत भागने में कामयाब रहा बेला कस्बा में डग्गा मार वाहनों की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं कस्बे के चौराहे पर इतना अतिक्रमण रहता है ऑटो की वजह से की वाहनों का निकलना दुश्वार है कस्बा वासियों ने कई बार प्रार्थना पत्र दे सूचित किया लेकिन कस्बा वासियों को डग्गा मार वाहनों के अतिक्रमण से निजात नहीं मिली प्रशासन इस पर चुप्पी सादे हुए कोई कार्यवाही नहीं कर रहा।

