औरैया।बेला में मायानगरी से आए राम भक्तों का जय श्री राम के नारे के साथ लोगों ने भव्य स्वागत किया।
सुरेश चंद्र के साथ तीन महिला दो पुरुष समेत पांच लोग गोक स्वांगी पोस्ट मेडशी तहसील मालेगांव जिला वाशीम महाराष्ट्र से पैदल अयोध्या धाम उत्तर प्रदेश के लिए निकले यह 7 जनवरी को अपने घर से अयोध्या धाम दर्शन के लिए निकले थे। जिनको एक माह दो दिन पैदल यात्रा करते हुए हो गए हैं। बीती रात्रि औरैया जिले के बेला कस्बे में पहुंचे जहां पर कस्बा वासियों ने राम भक्तों का जय श्री राम के नारे लगाते हुए जोरदार स्वागत किया। और उनसे हालचाल पूछा कस्बा वासियों ने उनके खाने-पीने और ठहरने की उचित व्यवस्था की शनिवार सुबह 8:00 बजे उनको भाव पूर्ण विदाई की गई ।
पैदल यात्रा कर रहे सुरेश चंद्र ने बताया 500 वर्षों तक राम मंदिर विवादों में रहने के बाद अब अयोध्या में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा हुई , उनकी हार्दिक इच्छा थी वह पैदल यात्रा कर अयोध्या धाम में रामलला के दर्शन करें इसी उद्देश्य को लेकर वह पैदल एक महीने से लगातार चल रहे हैं। पूछने पर सुरेश चंद्र बताए रास्ते में सभी ने उनका सहयोग किया कुछ लोग ऐसे भी मिल गए जिन्होंने आडंबर बताया लेकिन उन्होंने अपना हौसला नहीं तोड़ा और लगातार पैदल चलते रहे। बेला निवासी श्याम त्रिपाठी, मोनू चतुर्वेदी, रामनिवास पोरवाल, राहुल ठाकुर, सुरेश पांडे ,गोलू त्रिपाठी नितिन दुबे ,विवेक यादव, अनुराग तिवारी, अन्नू दुबे, विनीत तिवारी, हरिओम दुबे नील कमल आदि लोगों ने मिलकर उनके रात्रि में ठहरने और खाने की उचित व्यवस्था की।

