कंचौसी,ओरैया।रविवार को निर्माणाधीन कंचौसी रेल ओवरब्रिज का निरीक्षण कर किसानो भूमि का मुवाजा भुगतान का हल निकालने के लिए एस डी एम डेरापुर शालनी सीओ शिवा ठाकुर तहसीलदार , एसओ , कंचौसी चौकी पुलिस बल कई लेखपालो की टीम के साथ कंचौसी क्रासिंग के पास कानपुर देहात सीमा मे तीन साल से अधूरे पडे रेल ओवरब्रिज का निरीक्षण करने के बाद प्रभावित किसान नरेंद्र चतुर्वेदी, राजकुमार दुबे , सुरेन्द्र यादव ,अनूप तिवारी ,अखिलेश शर्मा आदि दो दर्जन किसानो के साथ मुवाजा भुगतान पर चर्चा की किसान आवासीय रेट का दो गुना मांग पर अड़े रहे उनका कहना था कि पहले भुगतान के बाद ही पुल का निर्माण कराने देगे अधिकारी निर्माण शुरू कराने का प्रयास कर रहे थे।
लेकिन किसानो की मांग के आगे उन्हे वापस लौटना पडा किसानो ने कहा कि वह मंडलायुक्त कानपुर न्यायालय मे वाद दायर कर उचित मुआवजा की मांग करेगे। वही शनिवार शाम अपर जिलाधिरी कानपुर देहात जे पी गुप्ता किसानो से वार्ता करने पहुचे थे किसानो ने उनसे पहले उचित भुगतान की मांग की थी।इस दौरान ब्रज कार्पोरेशन का कोई अधिकारी मौके पर न आने पर अधिकारी नाराज दिखाई दिये। जब कि रेलवे ब्रज कार्पोरेशन व जिला प्रशासन के बीच उलझे ब्रज निर्माण का समाधान होता न देख नये सिरे से पुरानी जगह पर पुल बनाने की रूप रेखा तैयार करने लगा है उसी के तहत बीते पिछले गुरुवार को आगरा से इंजीनियरों की टीम ने स्टेशन और क्रासिंग के बीच सर्वे कर शीध्र पुल बनाने संकेत दिया था ।अब यह समस्या रेल व जिला प्रशासन के लिए अति महत्वपूर्ण दिखाई दे रही है उसका मुख्य कारण जाम की समस्या और ट्रेनो का लेट होना है जिसका समाधान शीध्र निकलने के आसार दिखाई दे रहे है जिसमे दोनो जिलो के वाहन सवार व लोग परेशान है।

