गोंडा।मनकापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है।आरोपी के पास से 9 चोरी के मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर चल रहे अभियान में यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी मनकापुर उदित नारायण पालिवाल के नेतृत्व में टीम ने यह सफलता हासिल की।
आरोपी की पहचान किशन कुमार के रूप में हुई है।वह नकछेदपुरवा गांव का रहने वाला है। उसे जिगना चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। उ0नि0 संजीव कुमार राय अपनी टीम के साथ रात्रि गश्त पर थे। जिगना बाजार के पास एक संदिग्ध मोटरसाइकिल की जांच के दौरान उन्होंने आरोपी को पकड़ा।
आरोपी के खिलाफ थाना मनकापुर में मुकदमा नंबर 285/2025, धारा 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी टीम में हे0का0 सहदेव यादव, हे0का0 बालमुकुन्द यादव, का0 राजू यादव और का0 आकाश कुमार शामिल थे।

