गोण्डा।संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती कार्यक्रम को सेक्टर स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया। इसी क्रम में गोंडा सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सूरज सिंह ने विधानसभा की बूथ संख्या 1 पूरेनारी में पहुंचकर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर जल एवं दुग्ध से अभिषेक कर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

सूरज सिंह ने कहा की विधानसभा गोंडा में 13 अप्रैल से 15 अप्रैल तक अनेकों कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा,जिसमें बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास होगा।सदर विधानसभा से लगी ग्राम सभा जानकीनगर के मजरे रानीपुरवा में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के आयोजक सूरज सिंह ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र नहीं एकतंत्र में विश्वास रखती है भाजपा का विचार बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विचार से बिल्कुल विरुद्ध है भाजपा दलित पिछड़ों के हक को खत्म कर रही है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने दलित और पिछड़ों को जो रास्ता दिखाया हैं यदि समाज उस रास्ते पर चले तो राष्ट्र का विकसित राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक नहीं सकता।
कार्यक्रम को शिव संपत विनोद श्रीवास्तव जेपी श्रीवास्तव फहीम पप्पू रामधन यादव अफजल सिद्धार्थ दीपू अजय गौतम शिवकुमार संजय साहू सोमनाथ मेराज जावेद रवि यादव शाहिद आदि ने संबोधित किया।
देवेंद्र सिंह जेपी श्रीवास्तव पिंटू पांडे रमेश कोरी बिट्टू सुरेंद्र सिंह पवन सिंह रिशु रनंजय सिंह अनुराग अजय मौर्या अनिल भोजवाल राम धीरज पवन लिटिल गुप्ता आर्यन राजन रमेश यादव परवेज रामदयाल कायम अली आदि उपस्थित रहे।दिव्यांश सिंह विवेक विक्कू और सुमन जायसवाल ने अतिथियों का स्वागत किया।

