गोण्डा।मनकापुर पुलिस ने चोरी के गेट के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार,लोहे के पांच गेट बरामदमनकापुर,गोंडा।थाना क्षेत्र में पुलिस ने स्कूल और एएनएम सेंटर से चोरी हुए लोहे के गेट की चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के पांच गेट बरामद किए हैं।
घटना 19 जून की रात की है। अज्ञात चोरों ने ग्राम जैदवा स्थित कम्पोजिट विद्यालय,एएनएम सेंटर और कूड़ाघर के मुख्य लोहे के गेट चोरी कर लिए थे। विद्यालय का गेट हरे रंग का था,जबकि अन्य दो गेट काले रंग से पेंट किए गए थे। ग्राम प्रधान सुमन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
22 जून को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कसैला रोड स्थित गन्ना क्रय केंद्र के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी का माल बेचने वाले तीसरे आरोपी को भी पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में अंकित उर्फ विजय,बाल किशुन और ओमकेश्वर शामिल हैं।
एसपी विनीत जायसवाल के निर्देश में चलाए जा रहे अभियान में यह कार्रवाई एएसपी पूर्वी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण और सीओ मनकापुर उदित नारायण पालीवाल के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है

