धानेपुर,गोंडा।थाना क्षेत्र में जमीन की जालसाजी का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक ही प्लॉट को दो अलग-अलग लोगों को बेचने के मामले में पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है।मामला रुद्रगढ़ नौसी का है जहां मोहम्मद रफीक और उनकी पत्नी जन्नतुन्निशा ने 13 अप्रैल 2021 को अलफनगर निवासी रामनारायण को 6 लाख रुपए में एक प्लॉट बेचा। जब रामनारायण प्लॉट पर कब्जा लेने गए,तो पता चला कि यह जमीन पहले ही किसी और को बेची जा चुकी है। आरोपी दंपति ने न केवल प्लॉट पर कब्जा करने से मना किया बल्कि धमकी भी दी।
पीड़ित रामनारायण की शिकायत पर धानेपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत 21 जून को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 319(2), 318(4), 316(2), 351(2), 61(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है।
गिरफ्तारी में उप-निरीक्षक त्रिपुरारी मिश्रा, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र यादव और महिला कांस्टेबल भावना सिंह व प्रियंका मिश्रा की टीम शामिल थी। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

