मनकापुर,गोंडा।थाना क्षेत्र में एक पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है।पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।मामला 4 अप्रैल 2025 का है जब मृतक मोटे के भाई विशाल ने मनकापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत में बताया गया कि जयसन,सीमा,राहुल,अंजनी भैरमी और दुलारपति की प्रताड़ना से तंग आकर उनके भाई ने आत्महत्या कर ली।पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए मनकापुर पुलिस ने 21 जून को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में भैरमी उर्फ भैरवि और उनकी पत्नी दुलारपति शामिल हैं। दोनों कुशीनगर जिले के पड़रौना थाना क्षेत्र के सेमरिया बाजार जंगल हनुमानगंज के रहने वाले हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने दामाद मोटे से पारिवारिक विवाद किया था।इसी से परेशान होकर मोटे ने आत्महत्या कर ली।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 108 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।
गिरफ्तारी में वरिष्ठ उपनिरीक्षक उमेश सिंह,महिला उपनिरीक्षक रुचि गौतम,कांस्टेबल पारस यादव और कांस्टेबल दुर्गेश चौधरी की टीम शामिल थी।

