गोण्डा।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्राथमिक विद्यालय तनिहन पुरवा शिक्षा क्षेत्र बेलसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें विद्यालय के सभी बच्चों ने प्रतिभाग किया। बच्चों को विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रोशनी सिद्दीकी द्वारा विभिन्न प्रकार के योगासन कराए गए।

योगासन के उपरांत बच्चों को प्रधानाध्यापिका रोशनी सिद्दीकी द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए बताया गया कि योग दिवस का उद्देश्य शारीरिक मानसिक आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है। योग को भारत की प्राचीन परंपरा के उपहार के रूप में प्रचारित करना तथा इसके अभ्यास के माध्यम से वैश्विक समरसता और शांति को प्रोत्साहित करना है।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को स्वास्थ्य कल्याण और शांति के लिए योग के लाभों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु मनाया जाता है।योग करने से व्यक्ति में एक नई शक्ति का संचार होता है जो आपकी हर बॉडी पार्ट को हेल्दी रखने का काम करता है इसके साथ ही आपके शरीर के साथ और चक्र को भी प्रभावित करता है। इसी क्रम में सहायक अध्यापिका बबीता पांडे द्वारा बताया गया की योग समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है क्योंकि शारीरिक लचीलापन, मानसिक स्पष्टता तथा तनाव से राहत प्रदान करता है। किस योग दिवस कार्यक्रम में नीलू,अंशिका, प्रिया नंदिनी अंश माही अंशु इच्छा रमेश, रितिक, विकास, महिमा, मुकेश, प्रांजल, नंदिता आदि योग दिवस में सम्मिलित रहे।

