उतरौला,बलरामपुर।लोकतंत्र सेनानी चौधरी इरशाद अहमद गद्दी ने विकास खंड उतरौला अन्तर्गत नवनिर्मित राजकीय इंटर कॉलेज पेड़रिया मिर्जापुर में आगामी शैक्षिक सत्र 2025-26 में 01 अप्रैल 2025 से शैक्षणिक संचालन प्रारंभ करने के को लेकर माध्यमिक शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार उतरौला राजेन्द्र बहादुर को दिया है।
दिए गए पत्र में मांग की है कि उतरौला तहसील प्रदेश की अत्यंत पुरानी एवं पिछड़ी तहसील है। जो शिक्षा के मामले काफी पिछड़ी है। यहां के पिछड़े पन को दूर करने के लिए केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार समय-समय पर विभिन्न शैक्षणिक बजट एवं योजनाएं देती हैं। भ्रष्ट अधिकारियों की उपेक्षाओं का यह क्षेत्र है। उतरौला विकास खंड के अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र ग्राम पेड़रिया मिर्जापुर में जिसके 15 किलोमीटर परिधि में कोई राजकीय माध्यमिक ड्राप आउट अनुपात भी अधिक है। और मानक पूर्ण माध्यमिक शिक्षा से वंचित है। वित्तीय वर्ष 2013-14 में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत तीन करोड़ पन्द्रह लाख रुपये की लागत से एक राजकीय इंटर कॉलेज का शौगात मिला था। निर्माण कार्य का दायित्व अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के माध्यम से सी एण्ड डी एस नामक संस्था को आवंटित हुआ था। वर्तमान समय में भवन निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। विगत जनवरी 2025 में माध्यमिक शिक्षा विभाग को शत प्रतिशत हस्तांतरण भी हो चुका है। किन्तु शिक्षा विभाग के उदासीनता के चलते संचालन की प्रक्रिया का प्रारंभ नहीं किया जा रहा है। इरशाद ने मांग की है कि आगामी शैक्षिक सत्र 2026-26 नए सत्र के प्रारंभ 01 अप्रैल 2025 से शैक्षणिक रूप से प्रारंभ किया जाए, तथा उक्त कालेज के प्रधानाचार्य, प्रवक्ता, एवं सहायक अध्यापक आदि के पदों को सृजित कर कराया जाए। उन्होंने कहा कि यदि एक अप्रैल 2025 से उक्त कालेज का शैक्षणिक संचालन प्रारंभ नहीं होता है तो 05 अप्रैल 2025 से आमरण अनशन करने को बाध्य होगा। जिसका समस्त उत्तर दायित्व माध्यमिक शिक्षा विभाग का होगा।

