उतरौला,बलरामपुर।स्थानीय नगर निवासी गुरुबचन मोदनवाल की छोटी बहू एवं विकास मोदनवाल की पत्नी पायल मोदनवाल ने GATE परीक्षा में 558वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय विधायक राम प्रताप वर्मा उनके निवास पर पहुंचे।और उन्हें पुष्प गुच्छ,अंग वस्त्र व पायल देकर सम्मानित किया।
विधायक राम प्रताप वर्मा ने पायल मोदनवाल को मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। और कहा कि यह सफलता क्षेत्र की प्रतिभाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में ऐसी उपलब्धियां पूरे समाज के लिए गर्व की बात हैं।
इस मौके पर देवानंद गुप्ता,अमरचंद गुप्ता,गुलाब चंद्र गुप्ता,फरींद्र गुप्ता,ओमप्रकाश गुप्ता,रोहित गुप्ता सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

