गुलाम जीलानी बेग
सादुल्लाहनगर,बलरामपुर:स्थानीय क्षेत्र के ग्राम सभा ऐदहा में मंगल के दिन बड़े पैमाने पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो रोजेदारों ने एक साथ मिलकर इफ्तार किया।
बताते चलें की इस रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन गांव के कुछ नौजवानों ने मिल कर किया था।जिस में मुख्य रूप से मौलाना क़याम रजा हशमती,मिर्जा सिबतैन रजा बेग,जिया यजदानी, नाजिम अजमेरी,बाबू रज़ा बेग,अनवार रजा बेग, मौलाना हस्सान कसरी, मौलाना रमजान,अता मोहम्मद,फैसल रब्बानी, कासिम बेग, नूरी कुरैशी आदि ने पिछले साल की तरह इस साल भी बड़ी अकीदत के साथ किया।जिसका उद्देश्य समुदाय में आपसी प्रेम भाईचारा और सद्भाभावना को बढ़ावा देना था इफ्तार में खजूर,फल,शरबत और तरह-तरह के पारंपरिक व्यंजन परोसे गए, इस मौके पर मिर्जा सिबतैन रजा ने कहा कि रमजान का महीना हमें सब्र संयम और एकता का संदेश देता है, इस तरह के आयोजन से समाज में आपसी भाईचारे प्रेम और सद्भावना बढ़ती है।
इस मौके पर लोगों ने अपने रब के हुजूर हाथों को उठाकर के अपने देश में अमन चैन,खुशहाली तरक्की और भाईचारा बरकरार रहने के लिए दुआएं की, कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एकता एकजुटता और शांति का संदेश दिया और सामूहिक इबादत भी की।इस इफ्तार पार्टी को कामयाब बनाने में स्थानीय गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया आयोजन के अंत में नौजवान कमेटी ने सभी का सह्रदय पूर्वक धन्यवाद करते हुए कहा कि इंशाल्लाह भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ताकि समाज में आपसी सौहार्द और भाईचारा बना रहे। इस अवसर पर कासिम बेग, मौलाना मोहम्मद अहमद बेग, हाफिज महमूदुल हसन बेग, हाफिज अल्ताफ रजा, क़ारी जिया यजदानी,मजहर बेग, वहीदुल हसन बेग,चांद बाबू, गुलाम कादिर, मोहम्मद निजाम, नाजिम बावर्ची, मिर्जा बादशाह,मोहम्मद फारूक शाह,मास्टर गुलाम जीलानी बेग,अनीस कुरैशी मकसूद आलम बेग,इसरारुल बेग, इरशाद मिस्त्री आदि लोग मौजूद रहे।

