उतरौला,बलरामपुर।भाजपा प्रदेश परिषद सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक अनूप गुप्ता के आवास पर उतरौला आगमन पर भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा का चैयरमेन प्रतिनिधि अनूप गुप्ता के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा ने कहा भाजपा सरकार के आठ बर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं को जनकल्याणकारी योजनाओं केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओ की जानकारी जनता को घर-घर जाकर दे। भाजपा सरकार जनहित से जुड़ा कार्य करती है देश और प्रदेश का विकास तेजी से भाजपा सरकार में हो रहा है।
इस मौके पर बलरामपुर चैयरमेन धीरेन्द्र प्रताप सिंह, उतरौला चैयरमेन सविता गुप्ता, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश सिंह,अजय सिंह पिंकू, लक्ष्मी रतन गुप्ता,पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष सीवी माथुर, जिला उपाध्यक्ष रमेश जायसवाल, भाजपा युवा नेता सनी गुप्ता,सभासद सन्तोष कसौधन, नीरज कसौधन, विष्णु गुप्ता, राजकुमार पांडेय,सोनू समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

