उतरौला,बलरामपुर।स्थानीय तहसील की चमरूपुर बाजार व्यवसायिक केन्द्र व कई सरकारी दफ्तर संचालित है। बाजार की टूटी सड़कों पर जगह जगह गड्ढे हो गए हैं। राहगीरों को इस सड़क पर चलना दूभर हो गया है। प्रमुख बाजार होने पर भी अधिकारी व जनप्रतिनिधि इस सड़क की सुधि नहीं ले रहें हैं। सरकार का गड्ढा मुक्त सड़कें होने का दावा हवा-हवाई साबित हो रहा है।
विकास खण्ड श्रीदत्तगंज की चमरूपुर बाजार प्रमुख व्यवसायिक केन्द्र होने से समीप के तमाम ग्रामीण व छोटे दूकानदार इसी बाजार में आकर के सामानो की खरीददारी करते हैं। इस बाजार में डाकघर, इण्डियन बैंक, प्रथमा यूं पी ग्रामीण बैंक, राजकीय माध्यमिक विद्यालय,प्राथमिक विद्यालय,कम्पोजिट कन्या विधालय, जूनियर हाई स्कूल संचालित है। पंचायत भवन, प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र समेत तमाम सरकारी कार्यालयों के दफ्तर है। इस बाजार में कृषि उपज के साथ अनाज गल्ला का प्रमुख केन्द्र होने से दो गल्ला लाइसेंस व्यवसाई, प्रमुख सरार्फा व कपड़े की बड़ी दूकाने है। इसके साथ छोटी-छोटी तमाम दूकाने संचालित है। प्रमुख व्यवसायिक केन्द्र होने से बाजार में महदेइया मोड़, शुक्लागंज, भडवाजोत, शाहपुर इट ई, पुरैना कानूनगो समेत दर्जनों गांवों के ग्रामीण इस बाजार में आकर जरूरत के सामानों की खरीददारी करते हैं। इससे कई हजार लोगो का इस बाजार में आवागमन होने से दो दशकों से इस बाजार की सड़कों की मरम्मत नहीं हुई है। जगह-जगह टूटी सड़कों पर गायब गिट्टियों से बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे लोगों का आवागमन से काफी लोग गिर कर चोटहिल हो जाते हैं। इस मार्ग पर वाहनों का चलना मुश्किल हो जाता है। बाजार के निवासी राम सूरत, गुलाम नबी, मुस्लिम खा, दीन दयाल यादव, शिव कुमार,बनवारी लाल, मोहम्मद अली, रमजान ने बताया कि इस बाजार की सड़कों के मरम्मत के लिए विभागीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने कोई रुचि नहीं ली। इस कारण सड़कें दिन-प्रतिदिन खराब होती गई। जिससे लोगों का सड़कों पर चलना दूभर हो गया है।

