गुलाम जीलानी बेग
सादुल्लाहनगर,बलरामपुर।तुलसीपुर-उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही एक सौ आठ एम्बुलेंस सेवा बलरामपुर जिले में जीवन रक्षक साबित हुई है जिसकी जनचर्चा जोरो पर है।बताते चले कि मंगलवार को तुलसीपुर क्षेत्र के मुडिला गांव की निवासिनी एक गर्भवती महिला को गर्भावस्था का दर्द होने पर महिला के परिजन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुलसीपुर ले जाने के लिए एक सौ आठ पर कॉल कर इसकी सूचना दी गई थी।
जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची एम्बुलेंस संख्या यूपी 32 एफजी 1612 उस वक्त चर्चा में आई है जब उक्त एम्बुलेंस पर तैनात ईएमटी प्रियंका उपाध्याय और पायलेट विजय कुमार ने दर्द से कराह रही गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव टेलीफोन कॉल के माध्यम से आरसीपी टीम लखनऊ की मदद से प्राथमिक उपचार देते हुए एम्बुलेंस में ही कराया है।और जच्चा एवं बच्चा को लाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया है।मौके पर जच्चा और बच्चा दोनों स्वास्थ है।जिसको लेकर महिला के परिजनों ने एक सौ आठ एंबुलेंस पर तैनात कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया है।वही इसको लेकर एम्बुलेंस संचालक संस्था के कार्यक्रम प्रबंधक पंकज मिश्रा व पीएम राघवेन्द्र ने भी ईएमटी व पायलेट की सराहना की है।

