माई भारत पोर्टल पर करना होगा पंजीकरण
बजट से संबंधित पूछे जाएंगे सवाल
गोण्डा।अब युवा देश के पीएम से सीधे संवाद कर सकेंगे। इसके लिए बस उन्हें माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। युवाओं की सक्रीय भागीदारी बढ़ाने व उन्हें आम बजट की प्रक्रिया से जोड़ने के उद्देश्य से युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत माई भारत पोर्टल पर माई भारत बजट क्वेस्ट 2026 का शुभारंभ किया गया है।

बुधवार को जानकारी देते हुए प्रशिक्षक विनय श्रीवास्तव ने बताया कि यह राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन क्विज 3 फरवरी से शुरू हो चुकी है। जो पूर्ण रूप से आम बजट पर आधारित है। उनका कहना है कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। जिसमें आवेदन की अंतिम तिथि 17 फरवरी रखी गई है। इसमें चयनित प्रतिभागियों को विकसित भारत के विजन से जचड़े आठ विषयों मे किसी एक पर निबंध लिखना होगा। प्रतिभाग किए गए प्रतिभागियों का 10 मार्च को मेरिट सूची जारी की जाएगी।

