गोण्डा।आर एन पाण्डेय मेमोरियल हॉस्पिटल में चल रहे नव दिवसीय शिव महापुराण कथा के 8वें दिन पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी गोण्डा मसूद आलम,व राम सागर अकेला पूर्व विधायक बलरामपुर,लालचंद गौतम प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी व दर्जनों साथियों के साथ महा शिव पुराण कथा में पहुंचे।

मसूद आलम ने कहा अगर वास्तविक में धर्म का पालन हो तो धर्म के बढ़ने से पाप और बुराइयां कम होंगी।
कथावाचक श्री कौशिक महाराज ने मसूद आलम द्वारा पूर्व में शिव भक्तों के सेवा करने के उद्देश्य से कजरी तीज पर्व के अवसर पर 37 किलोमीटर सड़क निजी पैसे से मरम्मत कार्य की सराहना की और मसूद आलम को आशीर्वाद दिया।
मसूद आलम ने कथा में आमंत्रण देने के लिए डाक्टर राजेश पाण्डेय का आभार व्यक्त किया।राम सागर अकेला पूर्व विधायक ने कहा कि सभी धर्म मानवता की सीख देते हैं लाल चन्द गौतम ने इतनी बड़ी कथा आयोजन के लिए डॉक्टर राजेश पाण्डेय जी को बधाई ।

