गोंडा।अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा अमेरिका में रह रहे भारतीय नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार की पराकाष्ठा को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष प्रमोद मिश्र के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से दिया है।
इस संबंध में निर्वतमान जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर दो मांगो को लेकर महामहिम राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन दिया गया है। जिसमें मुख्य रूप से ट्रंप प्रशासन द्वारा भारतीय नागरिकों से किए जा रहे दुर्व्यवहार के लिए माफी मांगने के साथ ही अवैध रूप से विदेश भेजने वाले एजेंटों पर कड़ी कार्यवाही के साथ ही सब कुछ गवां के वापस आए प्रवासियों के पुनर्वास की व्यवस्था करने की मांग शामिल है।

कांग्रेसियों ने जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर ट्रंप प्रशासन मुर्दाबाद,विदेश मंत्री मुर्दाबाद जो सरकार निकम्मी है वह सरकार बदलनी है विदेश में भारतीयों का सम्मान सुरक्षित करो जैसे नारे लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रवक्ता शिवकुमार दूबे, सेवादल प्रमुख प्रद्युम्न शुक्ला, अल्पसंख्यक अध्यक्ष सगीर खान, विनय त्रिपाठी, अविनाश मिश्रा,शाहिद अली कुरेशी सभासद , चांद खान,अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश सचिव शादाब खान एडवोकेट, वाजिद अली, अविरल त्रिपाठी,अवसार अहमद, आदित्य वर्मा, अनीश, अब्दुल्ला खान, सलीम खान,हरीराम वर्मा, राजू सेवादल समेत अनेकों कांग्रेसीजन शामिल रहे।

