गोण्डा।जिले के विकास खण्ड पंडरी कृपाल की ग्राम पंचायत पंडरी बल्लभ में आशीष सिंह के आयोजन में पाण्डव वंशीय बाबू रघुवीर शरण सेन स्मारक धर्मार्थ ट्रस्ट (पंजी.)समाज के जन जागरूकता अभियान की 28वीं बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष शेरसिंह व संचालन भगवान सिंह ने किया।
बैठक में संरक्षक कुंवर जयसिंह सोमवंशी ने कहा, “कि ट्रस्ट की स्थापना समाज के उत्थान के लिए किया गया है। आज हमारे समाज के बच्चे उच्च शिक्षा से वंचित हैं। जिसके कारण समाज पिछड़ गया है। उनको सहयोग करके आगे लाना है।” ट्रस्ट के संस्थापक भगवानसिंह ने कहा -“कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है जिसको पीकर हमारी युवा पीढ़ी दहाड़ेगी। ट्रस्ट की ओर से हम सभी पूर्ण सहायता करेंगे। महासचिव ठाकुर नगेन्द्र प्रसाद सेन ने समाज के रहन सहन एवं वेषभूषा पर अपना विचार रखा।
मंडल अध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने कहा- ” हमारी युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनाने की जरूरत है बिना संस्कार के शिक्षा अधूरी है। युवा पीढ़ी को अपने कुल- गोत्र के बारे में भी नहीं जानते। बूढ़े-बुजुर्गो को उन्हें इस बारे उचित जानकारी देनी चाहिए।” मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सिंह ने कहा कि आज हमारी युवा पीढ़ी नशा के गिरफ्त में आ रही है। हमें उससे उनको बचाना होगा। और उसके दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी प्रदान किया जाएगा।”
ट्रस्ट के अध्यक्ष शेर सिंह ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी उद्धृत करते हुए कहा,
” ब्रह्मा से कुछ लिखा भाग्य में मनुज नहीं लाया है।
अपना सुख उसने अपने भुजबल से ही पाया।।
प्रकृति नहीं डरकर झुकती है कभी भाग्य के बल से।
सदा हारती है वह मनुष्य के उद्यम और श्रम जल से।।
ब्रह्मा का अभिलेख पढ़ा करते करते निरुद्यमी प्राणी।
धोते वीर कुअंक भाल के बहा ध्रुवों से पानी।।
भाग्यवाद आवरण पाप का और शस्त्र शोषण का।
जिससे रखता एक जन, भाग दूसरे जन का।।”
संगठन मंत्री राम मनोज सिंह ने कर्म के क्षेत्र को बढ़ावा देते हुए लोगों को जागरूक होने का सन्देश दिया, एवं सह संगठन मंत्री विष्णु सिंह ने नारी शिक्षा एवं सामाजिक एकता पर विशेष जोर दिया।
बैठक मे आशीष सिंह,महासचिव नागेन्द्र प्रसाद सेन, संगठन मंत्री राम मनोज सिंह, सह संगठन मंत्री मास्टर विष्णु सिंह , मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सिंह, सह कोषाध्यक्ष हवलदार जी, धुरेन्द्रसिंह, रवि कुमार सिंह, राम मनोहर सिंह, रामेश्वर सिंह, सुखराम सिंह, देवकुमार सिंह, मुरली सिंह, पवन सिंह, विजय सिंह व संजीत सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

