कर्नलगंज,गोंडा।जिला दृष्टिहीनता निवारण समिति के नेतृत्व में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय स्कूल में स्कूल स्क्रीनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 8 से 14 वर्ष के बच्चों के स्क्रीनिंग के उपरांत नेत्र दोष से पीड़ित 36 छात्रों को निःशुल्क चश्मा वितरित किया गया।
इस दौरान आयुष, कार्तिक, प्रवीण शर्मा, विजय कुमार, अमित कुमार, रितेश त्रिपाठी, रतन गुप्ता, रहमसिंह अहम, अर्पित, प्रिंस कुमार, हरि ओम, अभिनव निषाद, जैनेंद्र सिंह, अखंड प्रताप सिंह, ओजस प्रताप, अंकित कुमार, नितिन शुक्ला, आशीष कुमार, सोनकर, उत्कर्ष सिंह अर्जुन, अनुज, सूर्य प्रताप, अनुराग कुमार, धर्मेंद्र कुमार, शिवम गौतम, जितेंद्र प्रकाश, अंशु, अतुल अवस्थी, अभय सिंह, प्रीतम, विमल सोनकर, अब्दुल मन्नान, पंकज कुमार, अतुल कुमार आदि बच्चों के नेत्र दोष पाए जाने के उपरांत निःशुल्क चश्मा वितरित किया गया। नेत्र परीक्षण अधिकारी एके गोस्वामी ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत 8 से 14 वर्ष के सभी छात्र-छात्राओं का नेत्र जांच किया जाता है और नेत्रदोष से पीड़ित बच्चों को इलाज कर निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराया गया।

