गोण्डा।जिले में दो रोज से निकल रही धूप का मजा लेने वालों के लिए रविवार का दिन किसी बड़ी मुसीबत से कम नहीं रही। अचानक बदले मौसम के मिजाज ने भीषण ठंड के साथ पूरे जिले को कोहरे की चपेट में ले लिया। जिससे ठंड ने लोगों को एक बार फिर से कपकपाने पर मजबूर कर दिया। जहां सुबह से ही छाए घने कोहरे के चलते सड़कों पर चलने वाले वाहन लााइट जलाकर रेंगते नजर आए,तो वहीं लोग शाल स्वेटर व जैकेट पहने अलाव जलाकर सेंकते रहे। अचानक बढ़ी ठंड के कारण तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई।

रविवार को मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को अच्छी खासी दिक्कत में डाल दिया। सुबह से ही आसमान पर छाए कोहरे ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। घने कोहरो के साथ पानी की गिर रही हल्की हल्की फुंवारों ने ठंड में इजाफा कर दिया। जिसके चलते लोगों को बाहर निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वही सड़कों पर सभी वाहन लाइट जलाकर चलते रहे। सबसे ज्यादा दिक्कतें बच्चों को उठानी पड़ी। रविवार को ही गणतंत्र दिवस पड़ने के चलते बच्चों को भी स्कूल जाने में परेशानी उठानी पड़ी। स्कूल पहुंचे बच्चे भी इस भीषण ठंड में खड़े खड़े कपकपाते रहे। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को पारा शनिवार की अपेक्षा काफी नीचे गिरने से ठंड में इजाफा हुआ है। बताया जाता है कि रविवार को जहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक रहा। फिलहाल मौसम साफ होने की संभावना जताई गई है।
मासूम के जज्बे के आगे ठंड रही बेअसर
रविवार को जहां पड़ी भीषण ठंड ने लोगों के हांड़ कपकपा दिए। तो वहीं गणतंत्र दिवस की खुशी में झूम रहे एक मासूम के जज्बे के आगे ठंड बेअसर सी दिखी। हाथ में तिरंगा सर पर तिरंगा लगाए मासूम स्कूल के कार्यक्रम में जाने को व्यातुर सा दिखा।


