गोंडा।गोंडा जेल के डिप्टी जेलर सुरेश कुमार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर महानिरीक्षक कारागार ने प्रशस्ति चिन्ह (सिल्वर) से सम्मानित किया है। सुरेश कुमार को कारागार सेवा में उनके अप्रतिम योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया है।

मंडल कारागार गोंडा में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में जेल अधीक्षक अपूर्व व्रत पाठक ने डिप्टी जेलर सुरेश कुमार को बैज लगाकर व प्रशस्ति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। डिप्टी जेलर के प्रशस्ति चिन्ह प्राप्त करने पर जेल अधीक्षक अपूर्व व्रत पाठक, जेलर शिव प्रताप मिश्रा, डिप्टी जेलर शैलेंद्र वर्मा, रंजना शुक्ला व विधिक सेवा प्राधिकरण के डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार सिंह, अनिमेष चतुर्वेदी, बृजलाल तिवारी व प्रभात श्रीवास्तव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

