इमरान अहमद
मनकापुर।विकासखंड मनकापुर के ग्राम सभा बिहटा हलबल में बना समुदायिक स्वास्थ उपकेंद्र खुद बीमार है,अस्पताल की बिल्डिंग पुरानी हो जाने के कारण जर्जर होने के कगार पर पहुँच चुकी है,जिसकी वजह से यहां कोई डाक्टर नहीं आता।आलम यह है की अस्पताल का रख-रखाव ना होने के कारण अब इसमें झाड़ियाँ उग आई हैं।फ़िलहाल ग्रामीणों ने डीएम को पत्र लिखकर अस्पताल के नवीनीकरण व एक डाक्टर की तैनाती की माँग की है।

ग्रामीण शिवम मिश्रा,घनश्याम मिश्रा,शिवांग,श्यामू सहित अन्य ने जिलाधिकारी को लिखे गए पत्र में कहा है की झिलाही बिहटा हलबल ग्राम में बनें सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र में कई विभाग बने हुए हैं,जो डाक्टर के न होने के कारण बन्द है।साथ ही उपकेन्द्र में उचित स्टॉफ भी नहीं है जिस कारण क्षेत्रवासियों को कॉफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।यह सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र बिहटा हलबल झिलाही के क्षेत्रावासियों के लिए एक मात्र स्वास्थ्य केन्द्र है।

जिसमें सी और स्टॉफ न होने के कारण काफी दिक्कत होती है।मरीज़ों को उचित इलाज नही मिल पाता है।उचित इलाज व दवाई न मिल पानें के कारण लोगों को मजबूरन प्राइवेट अस्पातलों का सहारा लेना पड़ रहा है।इस अस्पताल की बिल्डिंग कई वर्ष पुरानी हो जाने व रख-रखाव ना होने के कारण जर्जर हो चुकी है,साथ ही बाउंडरी वॉल भी टूट गई है।ग्रामीणों ने समस्याओं से अवगत कराते हुए डीएम से सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र में एक एम.बी.बी.एस (MBBS) डाक्टर तथा सभी विभाग में उचित स्टॉफ की तैनाती व स्वास्थ्य केन्द्र का अविलम्ब नवीनीकरण व मरम्मत कराए जाने की माँग की है।

