गुलाम जीलानी बेग
सादुल्लाह नगर,बलरामपुर।युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा उत्तर प्रदेशीय ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन सादुल्लाह नगर स्थित
ए जी हाशमी इंटर कॉलेज खेल मैदान में किया गया।

उद्घाटन अजीत श्रीवास्तव प्रधानाचार्य ए जी हाशमी इंटर कॉलेज और समापन ब्लॉक प्रमुख /B.o. द्वारा पुरस्कार वितरण करके किया गया। जिसमें 100 मी० रेस सब जूनियर बालक संवर्ग में मोहम्मद मूसा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 800 मी०में राहुल कुमार प्रथम सब जूनियर बालिका संवर्ग में 800 मी० रेस में मधु वर्मा प्रथम, विद्या द्वितीय एवं रीना ओवरीडीह तृतीय स्थान पर रही। जूनियर स्तर बालक संवर्ग में मोहम्मद अदनान प्रथम रहे।
सब जूनियर स्तर बालक व बालिका संवर्ग कबड्डी में ओबरीडीह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।जूनियर स्तर में भी बालिकाओं ने कबड्डी में प्रथम स्थान हासिल किया। सीनियर कबड्डी बालक मानीगढ़ा की टीम विजेता रही। इसके अतिरिक्त लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक,चक्का फेंक,भाला फेंक एवं वॉलीबॉल आदि खेलो का आयोजन हुआ।इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में सैयद अब्दुल बारी, सैयद अब्दुल कारी ,इरशाद अहमद, अरशद इसरार,मोहम्मद सोहेल, मुस्तकीम अहमद, शमीम, युसूफ, हेमंत एवं राम मूरत आदि की अहम भूमिका व सहयोग रहा।

