गोंडा।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में स्टेशन रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में महिला सशक्तिकरण व महिलाओं को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विधान से समाधान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अपर जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दानिश हसनैन ने कहा कि महिलाओं को अपने विधिक अधिकारों को जानना चाहिए।जिससे वो अपने आपको किसी भी प्रकार के शोषण से बचा सकें।उन्होंने साइबर अपराधों के प्रति सजग और सतर्क रहने की बात कही। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे स्वयं भी जागरुक बनें और इसके साथ ही अन्य लोगों में भी विधिक जागरुकता पैदा करें।
कार्यक्रम को एडीपीआरओ गोवर्धन जैन,वरिष्ठ अधिवक्ता रुचि मोदी,वन स्टाप सेंटर अधीक्षिका चेतना सिंह,बाल संरक्षण अधिकारी चंद्रमोहन वर्मा,तहसीलदार सदर अहमद हसन,बाल विकास परियोजना अधिकारी राम प्रकाश मौर्य,डिफेंस काउंसिल बृजलाल तिवारी,डा.जय गोविन्द व चाइल्ड लाइन के आशीष मिश्रा ने भी संबोधित किया।संचालन पैनल अधिवक्ता टेली ला अविनाश चंद्र श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य गीता त्रिपाठी,डिप्टी चीफ़ डिफेंस काउंसिल अनिमेष चतुर्वेदी,विधिक सेवा प्राधिकरण के वरिष्ठ लिपिक मुकेश वर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में छात्राएं,महिलाएं व अन्य लोग उपस्थित रहे।

