गुलाम जीलानी बेग
सादुल्लाह नगर,बलरामपुर।सादुल्लाह नगर स्थित पी एम एम श्री कंपोजिट विद्यालय कन्या में आयोजित वार्षिकोत्सव के खेलकूद, कला, रंगोली प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागीयों को
खण्ड शिक्षा अधिकारी अधिकारी रेहराबाजार ने पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

खण्ड शिक्षा अधिकारी रमेश वर्मा ने कहा कि शिक्षणेत्तर गतिविधियों से छात्र छात्राओं का व्यक्तित्व विकास होता है व सकारात्मक प्रतिस्पर्धात्मक विचार विकसित होते हैं।मुख्य अतिथि रमेश वर्मा ने रिचा पांडेय,साक्षी पांडेय, कार्तिका पासवान,कोमल,गरिमा मौर्य,रखसार,खुशी कुशवाहा,अंशिका यादव,प्रियंका आदि को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरशद अब्बासी ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया व आगे भी समय समय पर ऐसे आयोजन करने की बात कही।इस अवसर पर कल्पनाथ दूबे,विजेता अग्रवाल,अफसाना,सालिमा आदि मौजूद रहे।

