गुलाम जीलानी बेग
सादुल्लाहनगर,बलरामपुर।कस्बे की प्रमुख सड़कों के पटरियो पर अतिक्रमणकारियों ने डेरा जमा लिया है। सादुल्लाह नगर के समस्या के समाधान को लेकर अतिक्रमणकारियों के सामने प्रशासन बौना साबित हो रहा है ।अतिक्रमण हटाने के करवाई की कार्यवाही के बाद फिर अतिक्रमण कारियों का जलवा बिखर जाता है । प्रशासन ने बाजार में आक्रमण अभियान के सभी प्रयास कर तो लिए परन्तु अतिक्रमण कारियों पर कोई खास असर दिखता नजर नहीं आ रहा है। मुबारक मोड़ तिराहा से हनुमानगढ़ी तिराहा के बीच में प्राइमरी स्कूल के सामने आसपास लोगों के अवैध आक्रमण से प्राइमरी स्कूल दृष्टि हीन हो गया है।पी.एम.श्री.विद्यालय के प्रधानाचार्य अरशद अब्बासी द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र देने के बावजूद स्कूल के गेट के आस पास अतिक्रमण कारियों का दबदबा कायम है ।

हनुमानगढ़ी तिराहा से सिद्धेश्वर नाथ तिराहा तक अतिक्रमणकारियों के द्वारा अवैध कब्जा किया गया है। प्रशासन ने हटवाने का भरपूर प्रयास किया लेकिन अतिक्रमणकारियों ने फिर से अतिक्रमण कर लिया। सिद्धेश्वर नाथ तिराहा गूमा तिराहा तक दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण करके आवागमन बाधित कर प्रशासन को चुनौती देता नजर आ रहा है। प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण कारियों को चेतावनी देकर अतिक्रमण हटाने को कहा गया था मगर चेतावनी बेअसर दिखाई दे रही है।
इस संबंध में उपजिलाधिकारी ने बताया कि अतिक्रमण से नगर में जाम प्रमुख समस्या है, इसके लिए दुकानदारों की भी नैतिक जिम्मेदारी है कि वह राहगीरों की सुविधा के मद्देनजर सड़क व पटरियों को अतिक्रमण मुक्त रखें। नगर को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए शीघ्र पुनः अभियान चलाया जाएगा।

