गुलाम जीलानी बेग
सादुल्लानगर,बलरामपुर।विकास खंड रेहरा बाजार के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय सहजौरा के वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया।इसमें विद्यालय के छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।मैया यशोदा ये तेरा कन्हैया,टन टन टन घंटी बजी स्कूल की,तेरी मिट्टी में मिल जांवा,रा आएंगे राम आएंगे,माँ बाप का दिल ना दुखा,राधा रेड रेड गजरा लगाके व सुनौ गौर से दुनियां वालों जैसे कई गीत प्रस्तुत किये।प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया।उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले साक्षी,रिचा,गरिमा,मानसी,ज्योति,शिवांगी,सौम्या,कोमल,अर्चना,तारावती,खुशी,प्रियंका,कंगना कश्यप,वर्तिका,हिना,सोनाक्षी,सोनिया,अंकिता,गौरी मिश्रा,मोहनी मिश्रा,अल्तमश,आसिफ सहित अन्य छात्र-छात्राओं को अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि चंद्रधर पाठक व विशिष्ठ अतिथि एआरपी नीरज पाण्डेय ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।विद्यालय की छात्रों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया।प्राथमिक संवर्ग लम्बी कूद(बालिका वर्ग)मान सी प्रथम,गोल्डी द्वितीय,करीना तृतीय,ऊंची कूद (बालिका वर्ग)गोल्डी प्रथम,मानसी द्वितीय,तमन्ना तृतीय,कबड्डी गोल्डी,खुशी,मानसी,करीना,ब्यूटी,विनीता,तमन्ना,जूनियर वर्ग लम्बी कूद (बालिका वर्ग)विनीता प्रथम,अंजली द्वितीय,ऊंची कूद में सोनी प्रथम,ममता द्वितीय,रिम्पी तृतीय,खो-खो में सोनी,विनीता, ममता,मालती,सोनी,नीतू,सुमन,आकांक्षा,रोशनी,कबड्डी में विनीता,ममता,अजमतनिशा,प्रीति,सोनी,मालती,पुनीता,छात्र-छात्राओं ने कई नाटक एकल व समूह नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाह वाही बटोरी।मुख्य अतिथि चंद्रधर पाठक,व प्रधान विजय राम यादव ने पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया।विजयराम यादव ने कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा होती है।विद्यालय के प्रधानाध्यापक अब्दुल रज्जाक ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।प्रेमनाथ,अमरपाल,संध्या सिंह,श्री राम,राम करन,सत्येंद्र,वीरेंद्र,राबिया,मगही राम,शिवपूजन,मुस्ताक अली आदि ने विद्यालय के नौनिहालो व शिक्षकों के प्रयास की सराहना की।

