सादुल्लाह नगर,बलरामपुर।क्षेत्र की जानी-मानी हस्ती सामाजिक कार्यकर्ता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख समीउल्लाह बेग का लंबी बीमारी के बाद सोमवार सुबह 9:00 बजे गोंडा के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।
उनकी नमाज ए जनाजा बाद नमाज ए मगरिब उनके आबाई वतन ऐदहा के कब्रिस्तान में अदा की जायेगी उनकी उम्र लगभग 85 साल की थी काफी दिनों से बीमार चल रहे थे।खबर सुनते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई मरहूम निहायत मिलनसार और हमदर्द दिल आदमी थे लोगों के सुख दुख में बराबर शरीक रहते थे उनके परिवार में चार बेटी और चार बेटा हैं,उनके घर सुबह से ही लोगों के आने जाने का सिलसिला लगा हुआ है।

