गोंडा।हरिनारायण साईं मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित सावित्री देवी मिनी चैरिटेबल क्लिनिक पर मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लखनऊ के चिकित्सकों ने निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर का उद्घाटन सीएमओ डॉ०रश्मि वर्मा ने किया।
शिविर समारोह को एसीएमओ डॉ० जय गोविंद, सेवानिवृत्ति डिप्टी कमिश्नर बी०बी०सिंह, चित्रांश कल्याण परिषद गोंडा अध्यक्ष डी०के० श्रीवास्तव, कायस्थ सभा के विनोद श्रीवास्तव एडवोकेट, पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष के०बी० सिंह, एडवोकेट के०एल० भारद्वाज, रेडक्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष जसपाल सिंह सलूजा, कोषाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, मैक्स हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ०रजनीश श्रीवास्तव, पीआरओ सोनू पाठक ने संबोधित किया। डॉ०राजेश श्रीवास्तव, मुख्य ट्रस्टी संजय जयसवाल, रजत जायसवाल, अमन जयसवाल ने अतिथियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। संस्था अध्यक्ष अभिषेक जायसवाल छोटू ने कहा कि इस क्लीनिक में मरीजों का इलाज नि:शुल्क किया जाता है। कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ पत्रकार/प्रोफ़ेसर डॉ० ओंकारनाथ पाठक ने किया। मैक्स हॉस्पिटल की टीम में शामिल डॉ० डी०ज्योति, डॉ० एम यादव, डॉ० शुभम श्रीवास्तव, डॉ०प्रभात श्रीवास्तव व उनकी टीम के आधा दर्जन सदस्यों ने 112 मरीजों का परीक्षण करके उन्हें उचित चिकित्सीय परामर्श दिया है।

