गोण्डा।शनिवार को डीएम नेहा शर्मा व पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कैदियों से बातचीत की और उन्हें जेल में दी जा रही सुविधाओं व उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी हासिल की। डीएम एसपी ने कारागार अस्पताल पहुंचे और भर्ती कैदियों से मुलाकात की। और उनसे वार्ता कर उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली।
डीएम व एसपी ने स्वयं विभिन्न बैरकों,अस्पताल,भोजनालय,भंडार कक्ष,पुस्तकालय आदि का निरीक्षण किया।और संबंधित को निर्देश दिए कि जेल में जेल मैनुअल के अनुसार कैदियों को सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। इसके साथ ही ऐसे कैदी जिनके पास वकील नहीं है उनके लिए सरकारी वकील का भी प्रबंध कराया जाय। जेल में निरुद्ध कैदियों का बराबर मेडिकल चेकअप कराने का भी निर्देश दिया। ठंड के दौरान सभी कैदियों को ठंड से बचाव हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित कर लें।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने खाना को खाकर खाने की गुणवत्ता को परखी जो सही पाया गया।निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक,डॉक्टर अखण्ड प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

